फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला में तहसीलदार के बेटे ने दिखाई धौंस, पुलिस ने जब्त की थार

Ankesh Kumar Updated Sun, 22 Mar 2026 11:23 AM IST

कपूरथला के माल रोड पर देर रात उस समय हंगामा हो गया जब एक बिना नंबर और बीकन लाइट लगी थार गाड़ी को पुलिस ने चेक किया। मौके पर पहुंचे डीएसपी सबडिवीजन शीतल सिंह ने कार्रवाई करते हुए गाड़ी पर लगी बीकन लाइट को कब्जे में ले लिया। वार्निंग देकर चालक युवक को छोड़ दिया। मौके पर पहुंची तहसीलदार की पत्नी ने भी पुलिस से बहस की। जानकारी अनुसार डीएसपी शीतल सिंह गुरु नानक स्टेडियम में चल रहे विरासती मेले में शामिल होने जा रहे थे। जब वह माल रोड पर पहुंचे तो उन्होंने एक बिना नंबर प्लेट की थार गाड़ी खड़ी देखी, जिसमें बीकन लाइट भी लगी हुई थी और एक नवयुवक अंदर बैठा था। पूछताछ के दौरान युवक ने खुद को अमृतसर में तैनात एक तहसीलदार का बेटा बताया। लेकिन जब उससे गाड़ी के दस्तावेज और बीकन लाइट के इस्तेमाल के बारे में पूछा गया तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसी बीच तहसीलदार की पत्नी भी मौके पर पहुंच गई, जिससे माहौल कुछ देर के लिए गरमा गया। वहीं मौके पर पहुंचे पीसीआर इंचार्ज चरणजीत सिंह खेहरा ने बताया कि उक्त युवक को पहले भी चेतावनी दी जा चुकी है। डीएसपी ने गाड़ी के दस्तावेजों की जांच करने के बाद चालक को सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया, जबकि गाड़ी पर लगी बीकन लाइट को जब्त कर लिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें