मोगा में आज कांग्रेस पार्टी की बैठक हो रही है। इस दौरान उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थकों को मीटिंग से बाहर कर दिया गया। मीटिंग हॉल से बाहर आने के बाद समर्थकों ने "चन्नी जिंदाबाद" के नारे लगाए। चन्नी के समर्थकों को बाहर निकाल कर गेट बंद कर दिया गया। समर्थकों ने कहा कि पंजाब कांग्रेस को चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करना चाहिए। उनका कहना है कि चन्नी ही पार्टी को मजबूत नेतृत्व दे सकते हैं और आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करा सकते हैं।