फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलवाड़ा-दौलतपुर मार्ग पर सड़क हादसा टला, दो वाहनों से टकराई तेज रफ्तार बस

तलवाड़ा-दौलतपुर सड़क मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। हादसे में एक निजी कंपनी की तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुकान के बाहर खड़े एक मोटरसाइकिल और एक्टिवा से जा टकराई। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, एक दोपहिया वाहन चालक पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाने के बाद तलवाड़ा की ओर जाने लगा। इसी दौरान दौलतपुर की तरफ से एक निजी कंपनी की बस तेज गति से तलवाड़ा बस स्टैंड की ओर आ रही थी। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप की तरफ से सड़क पर आ रहे व्यक्ति को बचाने के प्रयास में बस चालक का बस पर नियंत्रण नहीं रहा और बस सड़क के दूसरी ओर स्थित एक दुकान के बाहर खड़े मोटरसाइकिल और एक्टिवा से जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि हादसे के समय दोनों दोपहिया वाहनों के आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिसके चलते किसी की जान नहीं गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने तथा इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित बनाने की मांग की है। हादसे में वाहनों को नुकसान पहुंचने की सूचना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें