श्री गुरु तेग बहादुर जी की अनुपम शहादत के 350वें वर्ष को समर्पित पंजाब सरकार की ओर से आयोजित समागमों की श्रृंखला के तहत गुरु साहिब के जीवन, दर्शन और अनुपम शहादत पर आधारित अनोखा लाइट एंड साउंड शो ‘हिंद दी चादर’ ने शनिवार शाम को स्थानीय लाजवंती मल्टीपर्पज आउटडोर स्टेडियम में हजारों की संख्या में पहुंची संगत को भावुक कर दिया।