फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में स्पीकर कुलतार संधवा ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि

फिरोजपुर में स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने से पूर्व स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने शहीदी स्मारक पहुंच शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को फूल माला भेंट कर श्रद्धांजलि दी । इस मौके पर स्पीकर संधवा ने कहा कि देश को आजाद करने के लिए शहीद भगत सिंह और पंजाब के अन्य नौजवानों के अलावा देश के बहुत से लोगों ने अपनी जान की कुर्बानी दी है, उन सभी को में श्रद्धांजलि भेंट करता हूं। हमें शहीदों के बताए हुए पदचिन्ह पर चलना चाहिए । आज भी बहुत से लोग आम जनता से वोट डालने का हक छीन रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर स्पीकर ने कहा की शहीदी स्मारक को और सुंदर बनाया जाएगा । इस संबंधी वह पंजाब के मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें