फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला टीचर का पर्स छीन भागा स्नैचर, फाटक बंद होने पर चढ़ा हत्थे, छित्तर परेड

पठानकोट से सुजानपुर स्कूटी सवार महिला टीचर से दो स्नैचर पर्स छीनकर फरार हो गए। युवती ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोगों ने दोनों स्नैचरों का पीछा किया और पकड़कर उनकी खूब पिटाई की। राहगीर सुभाष ने बताया कि वह बाइक पर सवार होकर पठानकोट से सुजानपुर जा रहा था। तभी स्कूटी सवार युवती से मोटरसाइकिल दो लुटेरे पर्स छीन ले गए। उन्होंने स्नैचरों का पीछा किया और थोड़ी दूरी पर रेलवे क्रासिंग का फाटक बंद हो गया। दोनों में से एक स्नैचर मौके से फरार हो गया। जबकि दूसरे को लोगों के पकड़ लिया। लोगों ने पहले उसकी छित्तर परेड की और वीडियो भी बनाया। वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल कर दिया। लोगों का यह भी कहना था कि 20 मिनट तक स्नैचर को पकड़े रखा लेकिन पुलिस तब तक भी नहीं पहुंची।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें