फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदी नगर कीर्तन जयकारों की गूंज के साथ शहीदों की धरती से रवाना

नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी, भाई मती दास जी, भाई सती दास जी और भाई दियाला जी की 350वीं शहीदी शताब्दी तथा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 350वें गुरियाई पर्व को समर्पित अलौकिक नगर कीर्तन आज जयकारों की गूंज के बीच शहीदों की पवित्र धरती, गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब से अरदास उपरांत रवाना हुआ। यह नगर कीर्तन श्री अमृतसर स्थित शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा असम से विशेष रूप से सजाया गया है। नगर कीर्तन के दौरान भारी संख्या में संगत ने पहुंचकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी और पालकी साहिब पर फूलों की वर्षा की। श्रद्धा और भावनाओं से भरे इस माहौल में पुलिस की टुकड़ी ने भी श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को सलामी देकर श्रद्धा स्वरूप पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर शिरोमणी कमेटी के सदस्य जथेदार अवतार सिंह रिया, हलका अमलोह इंचार्ज गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना, गुरु ग्रंथ साहिब यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. प्रितपाल सिंह, गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर रंजीत सिंह और जिला प्रधान शरणजीत सिंह चनारथल ने बताया कि अखंड पाठ साहिब की अरंभता के उपरांत नगर कीर्तन की शुरुआत की गई। इलाके की संगत ने बड़ी श्रद्धा के साथ नगर कीर्तन के दर्शनों का लाभ लिया और पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें