फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी गोबिंदगढ़ में सनसनी: बॉक्स बेड में छिपाकर ले जाई जा रही थी महिला की लाश

Nivedita Updated Tue, 30 Jun 2026 02:23 PM IST

मंडी गोबिंदगढ़ के संत नगर इलाके में सोमवार देर रात को एक महिला का कत्ल करके लाश को ठिकाने लगाने का मामला सामने आया है। महिला की लाश को एक बॉक्स बेड में बंद करके जुगाड़ू मोटरसाइकिल रिक्शा पर एक महिला समेत दो व्यक्ति लेकर जा रहे थे। पेट्रोल खत्म होने के बाद रास्ते में ही जुगाड़ू रिक्शा रुक गया। स्थानीय लोगों ने जब बेड में झांककर देखा तो उसमें एक महिला की लाश पड़ी थी। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। स्थानीय काउंसलर भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल मंडी गोबिंदगढ़ में रखवा दिया है। पुलिस थाना मंडी गोबिंदगढ़ के एसएचओ संदीप सिंह और सब डिवीजन डीएसपी ने इस मामले में एक महिला सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें