77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मोगा वासियों को विधायक की ओर से एक बड़ा तोहफा दिया 97 लाख रुपये की लागत से एक सुंदर सेल्फी प्वाइंट बनाया। आज इस सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर द्वारा किया गया और इसे शहरवासियों को समर्पित किया गया। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 97 लाख रुपये है। सेल्फी प्वाइंट में पक्षियों के लिए दाना डालने की सुविधा, बच्चों के लिए स्केटिंग ग्राउंड, एलईडी लाइटिंग, तिरंगा फहराने के लिए 100 फुट ऊँचा झंडा स्तंभ, पार्किंग की व्यवस्था, फव्वारा और तीन हट शामिल हैं। इस मौके पर आम आदमी पार्टी की विधायक डॉ. अमनदीप कौर, मेयर प्रवीण पीना, काउंसलर पायल गर्ग और कार्यकर्ताओं सहित शहर के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और इस पहल की सराहना की।