फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में स्कॉर्पियो कार चोरी, सामने आई सीसीटीवी फुटेज

शाहिल शर्मा Updated Thu, 09 Jul 2026 04:53 PM IST

मोगा के गुरु राम दास नगर की गली नंबर 12 से एक घर के बाहर खड़ी काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी होने का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दो युवक बाइक पर आते हैं और घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी को चुरा कर मौके से फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू जानकारी के मुताबिक यह गाड़ी गुरशरण सिंह पुत्र अजमेर सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है। गुरशरण सिंह फिलहाल विदेश में रहते हैं और यह गाड़ी उनके भाई के घर के बाहर खड़ी थी, जहां से चोरों ने इसे निशाना बनाया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें