फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में घर के बाहर खड़ी स्कूटी को ले गया चोर, देखिए शातिर का कारनामा

अंकेश ठाकुर Updated Wed, 29 Oct 2025 05:12 PM IST

मोगा शहर में बाइक और स्कूटी चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला मोगा के आहता बदन सिंह इलाके का है, जहां घर के बाहर खड़ी नई स्कूटी चोरी हो गई। चोरी की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक सफेद रंग की स्कूटी घर के बाहर खड़ी है और चोर बड़ी मशक्कत के बाद उसका लॉक तोड़कर स्कूटी लेकर फरार हो जाता है। स्कूटी मालिक बबू ने बताया कि उन्होंने थोड़ी देर के लिए स्कूटी घर के बाहर खड़ी की थी और मात्र 10 मिनट में ही चोर स्कूटी लेकर चला गया। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन को बरामद कर लिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें