सर्व नौजवान सभा फगवाड़ा की तरफ से चलाए जा रहे वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर के विद्यार्थियों ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश कैंथ की धर्म पत्नी व समाज सेविका अनीता सोम प्रकाश का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर रविंदर सिंह राय ने कविता सुना कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। हरजिंदर गोगना ने अपने चिरपरिचित अंदाज में मंच संचालन कर अनीता सोमप्रकाश को बधाई दी। सभा के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह ने अनीता सोमप्रकाश को बधाई देते हुए बताया कि किस तरह सेंटर की सभी छात्राएं मैडम का जन्मदिन मनाने के लिए उत्साहित थीं। इस अवसर पर रणजीत सिंह बेदी, जगजीत सेठ, हरजिंदर गोगना, नरिंदर सैनी, गुलशन कपूर, सुखप्रीत कौर, आशु बग्गा, लक्ष्मी, खुशी, गुरजीत कौर के अलावा सेंटर की सभी छात्राएं भी मौजूद थीं।