फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुसैनीवाला बॉर्डर के 17 गांवों की सड़कें बदहाल, बाढ़ के एक साल बाद भी नहीं हुआ निर्माण

फिरोजपुर के हुसैनीवाला बॉर्डर से सटे 17 गांवों की सड़कें बदहाल स्थिति में हैं। पिछले वर्ष आई बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुई कई सड़कें आज तक मरम्मत का इंतजार कर रही हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कें कीचड़ से भर गई हैं, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़कों के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों, किसानों और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कत होती है। ग्रामीण बलविंदर सिंह और जसवंत सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यकाल को लगभग पांच वर्ष पूरे होने वाले हैं, लेकिन अब तक गांवों की सड़कें नहीं बन सकी हैं। उन्होंने सरकार और प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें