फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से पठानकोट में नदियां-नाले उफनाए, माधोपुर हेडवर्क्स से पाकिस्तान छोड़ा गया पानी

हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पठानकोट में लगातार हो रही बारिश ने पठानकोट में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। यहां दरिया, नदियां और नाले उफान पर हैं। माधोपुर हेडवर्क्स से पाकिस्तान की ओर 9200 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। मंगलवार को रंजीत सागर डैम का जलस्तर 512.74 मीटर दर्ज किया गया। हिमाचल के चमेरा बांध से 28504 क्यूसेक पानी शाहपुर कंडी बैराज बांध की झील में जा रहा है। रंजीत सागर डैम से भी 10102 क्यूसेक पानी इसी झील में पहुंच रहा है। शाहपुर कंडी बैराज बांध की झील का जलस्तर 401.50 मीटर तक पहुंच गया है। इसकी अधिकतम जलस्तर क्षमता 404.50 मीटर है। शाहपुर कंडी बैराज बांध से माधोपुर हेडवर्क्स की ओर 11300 क्यूसेक पानी आ रहा है। पठानकोट के सीमावर्ती क्षेत्र में बहते जलालिया दरिया में जलस्तर अचानक बढ़ गया है। पानी सड़कों और खेतों तक पहुंच गया है। इससे क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। बमियाल से पठानकोट और दीनानगर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग एक बार फिर बाधित हो गया है। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोग जान जोखिम में डालकर पानी के बीच से गुजरने को मजबूर हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें