फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा में राशन वितरण समारोह, एसपी माधवी शर्मा भी पहुंचीं

ह्यूमन राईट्स कौंसिल (इंडिया) के प्रदेश सचिव तथा लायन्स इंटरनेशनल 321-डी के डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन (पीस पोस्टर) गुरदीप सिंह कंग एमजेएफ ने बाबा बालक नाथ सेवा समिति फगवाड़ा के सहयोग से 93वां मासिक राशन वितरण समारोह कंग इंटरप्राइजिज सेंट्रल टाऊन फगवाड़ा में आयोजित किया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि एसपी फगवाड़ा माधवी शर्मा शामिल हुईं। उन्होंने 20 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया। एसपी माधवी शर्मा ने कहा कि जरूरतमंदों के दुख दर्द को बांटना हम सभी का समाजिक कर्तव्य है। इस अवसर पर शिवसेना अखंड भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय मेहता, पंजाब प्रदेश धार्मिक कमेटी के अध्यक्ष मनीष कनौजिया भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें