फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुरा में बारिश बनी आफत, सड़कों पर जलभराव से नगर परिषद की तैयारियों की खुली पोल

राजपुरा में लगातार हो रही बारिश ने नगर परिषद की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। शहर के कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद मुख्य सड़कों, बाजारों और रिहायशी क्षेत्रों में पानी भर जाने से यातायात प्रभावित हुआ। कई स्थानों पर वाहन पानी में फंस गए, जबकि पैदल चलने वाले लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण घंटों तक पानी सड़कों पर जमा रहा। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि हर वर्ष बारिश के दौरान यही स्थिति बन जाती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते। लोगों का आरोप है कि नालों और सीवरों की समय पर सफाई नहीं होने के कारण मामूली बारिश में भी शहर जलमग्न हो जाता है। बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित रहा और लोगों ने प्रशासन से जल्द जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने तथा भविष्य में जलभराव रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें