फिरोजपुर में फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने फिरोजपुर के मोगा रोड पर खाद्य पदार्थ बेचने वाली विभिन्न दुकानों की जांच की। हलवाईयों की दुकानों पर दबिश देकर मिलावटी और घटिया मिठाई डस्टबीन में फेंकी। इसके अलावा केमिकल रंग से बनाई चटनी भी कूड़े में फिंकवाई। फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर अभिनव कुमार ने कहा कि मिलावटी और घटिया मिठाई बेचने वाले किसी भी दुकानदार को बख्शा नहीं जाएगा।