मोगा के बूगीपुरा चौक के पास एक वर्कशॉप में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। घटना की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई हैं। डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मोगा निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बूगीपुरा चौक के पास वर्कशॉप है, जहां गाड़ियों की खरीद और बेचना का काम करते हैं। शनिवार को वर्कशॉप के सामने कपूरे निवासी खुशबिंदर सिंह ने अपना स्कूटर खड़ा कर दिया, जिसका विरोध करने पर दोनों पक्षों में बहस हो गई। थोड़ी ही देर बाद, खुशबिंदर सिंह करीब 8-10 लोगों को साथ लेकर वर्कशॉप पर पहुंचा और वहां जमकर तोड़फोड़ की। हमलावरों ने गेट तोड़ा और अंदर खड़ी गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त किया।