पंजाबी गायिका और अदाकारा अमर नूरी को एक धमकी भरी कॉल मिली। थ्रेट कॉल करने वाले ने खुद को इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह बताते हुए अमर नूरी को धमकाया। आरोपी ने कहा कि उनका बेटा, जो संगीत और गाने का काम करता है, वह गाना बंद कर दे, नहीं तो अंजाम बुरा होगा। मामले में पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह धमकी उनके बेटे को संगीत और गाने का काम बंद न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी के साथ दी गई है।