फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया

निवेदिता वर्मा Updated Tue, 02 Sep 2025 11:42 AM IST

फिरोजपुर बाढ़ पीड़ितों से मिलने के लिए पहुंचे पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने बाढ़ पीड़ितों से बातचीत की और राहत कैंपों में जाकर जो रह रहे थे पीड़ितों से उनकी समस्या सुनी। एक सवाल के जवाब में राज्यपाल कटारिया ने कहा कि पंजाब सरकार और समाज सेवी संस्थाएं बाढ़ पीड़ितों की जो मदद कर रही है वह बहुत ही बढ़िया तरीके से कर रही है इसमें किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। कैंपों में जिस तरह से बाढ़ पीड़ित रह रहे हैं उनको उनकी जरूरत के मुताबिक हर सामान मुहैया कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक से कोई मुकाबला नहीं कर सकता। यह मुसीबत की घड़ी है और सभी को मिलकर पीड़ितों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से बातचीत कर कहां है कि हर मदद की जाएगी और मदद करने का पूरा भरोसा दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें