फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगरांव बस स्टैंड पर पीआरटीसी कर्मियों का धरना, पुलिस ने क्षेत्र को बनाया छावनी

लंबित मांगों को लेकर पीआरटीसी बसों में कार्यरत कच्चे कर्मियों ने शनिवार को एक बार फिर जगरांव बस स्टैंड पर धरना दे दिया। दूसरी ओर पुलिस ने सुरक्षा कारणों के चलते पूरे बस स्टैंड परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया। कर्मियों का आरोप है कि सरकार न तो उन्हें पक्का कर रही है और न ही अपने अधिकारों की मांग करने दे रही है। रोडवेज के कच्चे कर्मियों ने शुक्रवार को हड़ताल का एलान किया था, लेकिन पुलिस ने सरकारी निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए धरना शुरू होने से पहले ही कई यूनियन नेताओं को उनके घरों से उठा लिया था। धरने पर मौजूद अन्य कर्मचारियों को भी हिरासत में लेकर कुछ समय के लिए थानों में रखा गया। महिंदर सिंह, ने कहा पुलिस ने शुक्रवार को जिन नेतताओं को घरों से उठाया गया, उन्हें बिना शर्त रिहा किया जाए। नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कर्मचारियों ने शनिवार को बिना किसी नेतृत्व के ही बस स्टैंड पहुंचकर धरना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें