फिरोजपुर में पिछड़ी श्रेणी के चेयरमैन मलकीत सिंह थिंद ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पिछड़ी श्रेणी के लोगों को केंद्र सरकार व पंजाब सरकार की योजनाओं की जानकारी दें। उसके लिए बोर्ड लगाए और स्कूली बच्चों को जाकर भी स्कीमों के बारे में बताया जाए ताकि वह घर जाकर अपने अभिभावकों को इस संबंधी अवगत कर सकें। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनके पास कुछ लोगों की शिकायतें भी आई हैं जिनका वह निवारण भी कर रहे हैं। अधिकारियों को सख्त अदेश दिए हैं कि पिछड़ी श्रेणी के लोगों को गांव में जाकर केंद्र सरकार व पंजाब सरकार की स्कीमों के बारे में विस्तार से जानकारी दें ताकि वह लोग सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सके। क्योंकि बहुत से पिछड़ी श्रेणी के लोगों को सरकारों की स्कीमों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।