फिरोजपुर में विभिन्न किसान जत्थेबंदियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि किसानों को दिल्ली जाने से रोका जा रहा है और अपनी लोकतांत्रिक मांगों के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों पर बल प्रयोग किया जा रहा है। किसानों ने कहा कि दिल्ली में अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया गया, जिसकी वे कड़ी निंदा करते हैं।