फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा के सरकारी अस्पताल में लोगों का प्रदर्शन, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

मोगा के सरकारी अस्पताल में एक डॉक्टर पर डिलीवरी के दौरान कथित लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया गया है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर द्वारा डिलीवरी के समय गलत ऑपरेशन किए जाने के कारण महिला की हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान सुखप्रीत कौर उम्र 20 साल निवासी खोसा पांडो के रूप में हुई हे। महिला की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने मोगा सिविल अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर शनिवार देर शाम धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने संबंधित डॉक्टर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें