फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में दो नशा तस्करों की एक करोड़ 3 लाख 20 हजार की संपत्ति फ्रीज

मोगा पुलिस ने दो नशा तस्करों की एक करोड़ 3 लाख 20 हजार रुपये की अवैध संपत्ति को फ्रीज किया है। यह कार्रवाई गांव शेरपुर तैयबा निवासी नशा तस्कर गुरमीत सिंह और गुरुवकस सिंह के खिलाफ की गई है। पुलिस ने उनकी संपत्तियों पर फ्रीज के नोटिस चिपकाए हैं, जिनमें दो मकान, तीन दोपहिया वाहन और एक कार शामिल है। डीएसपी राजेश ठाकुर ने बताया कि थाना फतेहगढ़ पंचतूर पुलिस ने दिसंबर 2024 में गांव शेरपुर तैयबा निवासी गुरमीत सिंह और गुरुवकस सिंह को 54 किलो चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान यह सामने आया कि दोनों ने नशा तस्करी के पैसा से यह संपत्ति खरीदी थी। पुलिस नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शेगी नहीं। आगे की कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें