फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में स्पीकर संधवां के घर के सामने किसानों का पक्का मोर्चा पुलिस ने हटाया, 200 से अधिक हिरासत में

फरीदकोट के गांव संधवां में विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां के घर के सामने अपनी मांगों को लेकर 5 अगस्त से धरना दे रहे किसानों के पक्के मोर्चे को आज पुलिस ने जबरन हटवा दिया। किसानों ने रेलवे ट्रैक और हाईवे जाम करने की चेतावनी दी थी। इससे पहले प्रशासन ने किसान नेताओं के साथ बैठक की, लेकिन बैठक में कोई नतीजा नहीं निकलने के बाद किसानों ने हाईवे और रेलवे ट्रैक की ओर बढ़ने का प्रयास किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 200 से अधिक किसानों को हिरासत में ले लिया, जिन्हें पुलिस लाइन में रखा गया है। किसानों की प्रमुख मांगों में कर्ज माफी, शंभू-खनौरी बॉर्डर किसान आंदोलन के दौरान हुए नुकसान का मुआवजा और लैंड मॉर्गेज बैंकों द्वारा किसानों से लिए गए खाली चेकों के कथित दुरुपयोग को रोकने सहित अन्य मांगें शामिल हैं। किसान नेताओं ने पंजाब सरकार और प्रशासन के रवैये की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सरकार बैठकों के दौरान उनकी मांगों को जायज मान चुकी है, लेकिन इसके बावजूद मांगों के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि मजबूर होकर वे रेलवे ट्रैक और हाईवे जाम करने के लिए आगे बढ़े थे। किसानों के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस ने गांव संधवां में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे और पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें