फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा के गांव मंसूर देवा में पारिवारिक जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए पुलिस टीम पहुंची। जानकारी के अनुसार भाई और बहनों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत की और संबंधित जमीन के दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सभी दस्तावेजों और तथ्यों की जांच के बाद नियमों के अनुसार जमीन का उचित बंटवारा करवाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि पारिवारिक विवाद का शांतिपूर्ण समाधान हो सके।