फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन से जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन नहीं चलने पर डेरा ब्यास श्रद्धालु परेशान हुए। श्रद्धालुओं के लिए डेरा के सेवादारों ने बसों का प्रबंध कर उन्हें डेरा ब्यास रवाना किया। पता चला है कि रेल प्रशासन ने किसी कारणों के चलते कुछेक दिनों के लिए ट्रेन बंद की हुई है।