फगवाड़ा में ट्रैफिक जाम की समस्या दिन प्रति दिन गंभीर रूप से बिगड़ रही है जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ता है। आज बुधवार को फगवाड़ा में जीटी रोड फ्लाईओवर के नीचे बनी सर्विस रैड पर ट्रैफिक जाम लगा होने की सूचना जब एसपी माधवी शर्मा तक पहुंची तो उन्होंने खुद सड़क पर आ कर मोर्चा संभाला तथा ट्रैफिक व्यवस्था ठीक करने की कोशिश की