पंजाब सरकार के निर्देश पर पुलिस द्वारा ड्रग्स और क्राइम के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत फगवाड़ा पुलिस ने आज बुधवार को पहचान नगर में चैकिंग की। डीएसपी भारत भूषण के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में सतनामपुरा थाना प्रभारी अमनप्रीत कौर, रावलपिंडी थाना प्रभारी मेजर सिंह तथा अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी उनके साथ थे। इस दौरान उन्होंने लोगों के घरों की तथा शक के आधार पर कुछ युवकों की तलाशी ली। इस अवसर पर डीएसपी भारत भूषण ने कहा कि इस अभियान का मकसद अपराधियों को कड़ा मैसेज देना और आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाना है।