फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में मतदान के लिए कतारों में खड़े लोग, बिना आधार व वोटिंग कार्ड वालों को पोलिंग बूथों से लौटाया

Nivedita Updated Tue, 26 May 2026 10:37 AM IST

फिरोजपुर शहर के वार्ड-28 के सिख कन्या स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर लोग मतदान करने के लिए पहुंचे। सुबह का समय है और गर्मी बहुत है। लोग सुबह ही वोट डालने पहुंच गए हैं। वहीं पोलिंग बूथों पर बिना आधार और वोट कार्ड वालें लोगों को लौटाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी के आधार व वोट कार्ड चेक करके पोलिंग बूथ के अंदर मतदान के लिए भेजा जा रहा है। ये दोनों कार्ड नहीं होने पर उन्हें वापस भेजा जा रहा है। फिरोजपुर में वार्ड 31 के पोलिंग बूथ पर परिजन अपनी 80 साल से अधिक मां को गोद में उठाकर मतदान करने के लिए पहुंचे हैं। कतार में खड़े सभी लोगों ने उन्हें पोलिंग बूथ पर जाने के लिए रास्ता दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें