फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में सैकड़ों लोग आम आदमी पार्टी में शामिल

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 04 Aug 2025 12:51 PM IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार के कार्य से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी को जनता का समर्थन लगातार बढ़ रहा है। इसी कड़ी में आज वार्ड नंबर-25 के निवासी सतनाम सिंह लाली, रोबिन कुमार, विक्की, अवतार सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस व अकाली दल को अलविदा कहकर, यूथ नेता मिलाप सिंह के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। हलका विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने सभी नए साथियों का सिरोपा डालकर स्वागत किया और उन्हें पार्टी में सम्मानपूर्वक शामिल किया। इस मौके पर मेयर बलजीत सिंह चानी, आप नेता एवं संगठन इंचार्ज जगदीश शर्मा, नगर निगम पार्षद, आप पदाधिकारी और वालंटियर मौजूद रहे। डॉ. अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूरदर्शी सोच और विकास की नीतियों से प्रभावित होकर हर वर्ग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पार्टी में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा और उन्हें पार्टी की विचारधारा को घर-घर पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें