फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा के लोगों का कहना है कि पंजाबी फिल्म ‘कणकां दे ओहले’ परिवार के साथ देखने योग्य है। फिल्म में गुरप्रीत सिंह घुग्गी और अन्य कलाकारों ने शानदार अभिनय किया है। फिल्म में अंधविश्वास जैसे सामाजिक मुद्दे को उठाते हुए इंसानियत को प्राथमिकता दी गई है। दर्शकों के अनुसार यह एक भावनात्मक फिल्म है, जिसकी कहानी और कलाकारों का अभिनय दिल को छू लेता है। फिल्म समाज को सकारात्मक संदेश भी देती है।