फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत 30 बदमाश पकड़े, हथियार भी मिले

अंकेश ठाकुर Updated Wed, 21 Jan 2026 05:46 PM IST

जिला पुलिस ने आपरेशन प्रहार के तहत पठानकोट से विभिन्न केसों में नामजद आरोपियों और उनके पनाहगार समेत 36 घंटों में कुल 30 लोगाें को पकड़ा है। इनसे पुलिस ने नेटवर्किंग लिए इस्तेमाल करने वाली गाडियां, फोन और जानलेवा हथियारों को भी बरामद किया है। यह एक बड़ा क्रैकडाउन है और सभी बदमाश किसी ना किसी मामले में आरोपी है। पुलिस इनके साथ अन्य नामी बदमाशों की तलाश में जुट चुकी है। बदमाशी और लोगों को बेवजह धमकाना पड़ेगा महंगा: एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि जिले में बदमाशी करने वाले आरोपियों का पुराना और नया रिकार्ड खंगाला जा रहे है। नए जो बदमाश पैदा हो रहे हैं उनके नाम भी सामने लाए जा रहे हैं। अब लोगों को धमकाना और किसी तरह की गुंडागर्दी करना आरोपियों को कानूनी तौर पर महंगा पड़ेगा। पुराने क्रिमिनल छोटी आयु वाले युवा को अपने जाल में फसा रहे: पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि पुराने जो क्रिमिनल लोग है वे छोटी आयु वाले युवाओं को अपने जाल में फसाने लगे है। उनको तरह तरह के लालच देकर अपने गिरोह में शामिल कर गलत काम करवाते हैं। 26 जनवरी को देखते हुए स्पेशल फोर्स मैदान पर डटी है और पूरे जिले की मैपिंग करके सेना के साथ पुलिस व गरुड कमांडो टीमें सुरक्षा व्यवस्था में जुटी है। एयरफोर्स की तरफ ज्यादा फोर्स समेत सभी संवेदनशील जगहों पर सर्च सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें