पठानकोट में लगातार हो रही बारिश की वजह से चक्की खड्ड उफान पर है। खड्ड में पानी बढ़ने की वजह से हो रहे कटाव के कारण पठानकोट का एयरपोर्ट रोड बह गया है। वहीं, साथ लगती सैन्य दीवार को भी नुकसान पहुंचा है। चक्की खड्ड के साथ लगते गांवों को खाली करवाया जा रहा है।