श्री आंनदपुर साहिब के गांव झिंझड़ी में नहर के किनारे शराब का ठेका खोलने के प्रस्ताव का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध शुरू कर दिया है। ठेके के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और युवकों ने एकत्रित हो कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया। लोगों ने शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह से हस्तक्षेप कर शराब ठेके को यहां से हटाने की मांग उठाई। ग्रामीणों के अनुसार जहां शराब ठेका खुलने जा रहा है उससे कुछ ही दूरी पर सरकारी स्कूल है।