फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला में कूड़े के प्रोसेसिंग प्लांट का विरोध

अंकेश ठाकुर Updated Fri, 30 May 2025 06:57 PM IST

कपूरथला में गांव आलोदीपुर में नगर निगम की तरफ से कूड़े का डंप और प्रोसेसिंग प्लांट लगाने का फैसला लिया गया है। इस फैसले के विरोध में पंचायत व गांववासी और प्रशासन आमने-सामने हो गए हैं। गांव आलोदीपुर में प्रशासनिक अधिकारी पंचायती जमीन पर पूरे शहर से निकलने वाले कूड़े का डंप लगवाने के लिए उसकी प्रक्रिया को शुरू करने आए थे। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया और रोष जताते हुए नारेबाजी भी की। लोगों का विरोध को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी वहां से लौट गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें