फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में श्री रामा ड्रामाटिक क्लब गोखले की रामलीला में राम वनवास की नाइट

फिरोजपुर शहर में श्री रामा ड्रामाटिक क्लब गोखले की रामलीला में श्री राम वनवास की नाइट पेश की गई।इस नाइट का शुभारंभ श्री अनिल अग्रवाल जी के कर कमलों द्वारा किया गया । इस नाइट को देखने के लिए, बहुत बड़ी संख्या में दर्शक आए और बड़े ही प्रेम प्यार से पुनीत प्रयास बतोर श्रीं राम, बलविंदर वर्मा बतोर दशरथ और कैकई के रूप में युवा कलाकार,मास्टर माणिक वर्मा के अभिनय का आनंद उठाया,बार बार तालीयों की बोछार से अभिनय की सराहना की गई।यह इतना बड़ा श्री राम लीला के आयोजन में फिरोजपुर शहर निवासी एवं श्री सनातन धर्म महावीर दल मंदिर, तूडी बाजार, क्लब का बहुत बड़ा योगदान और सहयोग देते आ रहे हैं ,तभी यह 15 दिन का आयोजन सफल होता है। श्री रामा कृष्णा ड्रामाटिक क्लब,फिरोजपुर की मैनेजिंग कमेटी इस के लिए बहुत ही शुक्रगुजार है। अविनाश आनंद पिछले बहुत सालों से बड़ी मेहनत से बतोर निर्देशक सेवा कर रहे हैं। श्री रामा कृष्णा ड्रामाटिक क्लब फिरोजपुर शहर की मैनेजिंग कमेटी सभी कलाकारों और सदस्यों के साथ सहयोग और प्यार दे रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें