एनएचएम सेहत विभाग पंजाब के अंतर्गत काम कर रहे समूह एनएचएम कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर पठानकोट में हड़ताल जारी रखी। सभी एनएचएम कर्मचारी ऑनलाइन व ऑफलाइन काम को बंद करके सिविल अस्पताल में पंजाब सरकार खिलाफ रोष जाहिर करने लगे। जिला पठानकोट के डा. विमुक्त शर्मा ने कहा कि आज पूरे राज्य के प्रत्येक जिले में समूह एनएचएम कर्मचारियों द्वारा सिविल सर्जन कार्यालय समक्ष धरना लगाया गया है। धरने के पीछे का कारण लंबे समय से लंबित पड़ी मांगों को सरकार द्वारा पूरा ना करना था।