पंजाब के सबसे अमीर नगर निगम के नाम से पहचाने जाने वाले मोगा निगम में करोड़ों रुपये की लापरवाही का मामला सामने आया है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत केंद्र सरकार की ओर से 10 महीने पहले मोगा नगर निगम को कचरा उठाने के लिए 25 नई गाड़ियां, 2 ट्रैक्टर और कई रेड़ियां आई थीं। लेकिन अफसरशाही की लापरवाही के कारण आज तक इनका इस्तेमाल तक नहीं किया गया।