धन-धन श्री गुरु अर्जन देव जी के 420वें शहीदी दिवस के संबंध में आज तरनतारन स्थित श्री दरबार साहिब सराय से धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया एवं पंज प्यारों की अगुवाई में विशाल नगर कीर्तन सजाया गया। यह नगर कीर्तन शहर के विभिन्न बाजारों और प्रमुख मार्गों से होता हुआ पुनः गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुआ। नगर कीर्तन के दौरान संगतों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया तथा गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से गुरु साहिब के उपदेशों का प्रचार-प्रसार किया गया। उल्लेखनीय है कि 18 जून को धन-धन श्री गुरु अर्जन देव जी का 420वां शहीदी दिवस गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब तरनतारन में बड़ी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना ्है।