फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतनाम वाहेगुरु के जयघोष से गूंजा फगवाड़ा, श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष में फगवाड़ा में पांच प्यारों के नेतृत्व में नगर कीर्तन सजाया गया। फूलों से सजी पालकी साहिब के पीछे विभिन्न सोसाइटियों के कीर्तनी जत्थे शबद गायन कर रहे थे। नगर कीर्तन में शामिल संगत द्वारा सतनाम वाहेगुरु सतनाम वाहेगुरु का जाप किया जा रहा था। नगर कीर्तन के मार्ग को बड़े सुंदर ढंग से सजाया गया था। नगर कीर्तन अलग-अलग जगह से होता हुआ गुरुद्वारा साहिब में आकर संपन्न हुआ। विभिन्न स्थानों पर नगर कीर्तन का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं के सहयोग से चाय पकोड़े तथा केले का लंगर भी लगाया गया था। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, तेजस्वी भारद्वाज, होशियारपुर के सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल, पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान, मेयर रामपाल उप्पल, बलविंदर ठाकुर, अनुराग मानखंड, अशोक दुग्गल, आशु सांपला, योगेश प्रभाकर, राम सांपला, लोकेश बाली और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें