फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव कालू वाला जो बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुआ है यहां के पीड़ितों की आर्थिक मदद करने के लिए गांव इस्लामपुर शहाली, जिला बिजनौर ( यूपी) से मुस्लिम भाई लोग पहुंचे । यहां के सभी परिवारों को उन्होंने लगभग सवा लाख रुपये की धनराशि बांटी और दो ऐसे छात्र जो एक एलएलबी और दूसरा बीएससी की पढ़ाई कर रहा था उन्हें पांच-पांच हजार रुपये फीस की मदद की, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। इस मौके पर मुस्लिम भाई लोगों ने पीड़ितों से कहा वह कोई एहसान नहीं करने आए हैं वे तो प्यार बांटने आए हैं। आपका दुख कम करने आए हैं। उनका यूपी में छोटा सा गांव इस्लामपुर शहाली है , वहां से वे धनराशि इक्ट्ठी करके आप तक पहुंचाने आए हैं । गांव के सभी लोगों ने उनका धन्यवाद किया।