फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा पुलिस ने गांव अजीतवाल में चलाया ऑपरेशन कासो, 15 संदिग्ध घरों की तलाशी

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 31 Jul 2025 03:02 PM IST

मोगा के अजीतवाल पुलिस ने वीरवार सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक विशेष कासो ऑपरेश चलाया। यह अभियान डीएसपी निहाल सिंह वाला अनवर अली की अगुवाई में 40 पुलिसकर्मियों के साथ लेकर निहाल सिंह वाला सब-डिवीजन के अंतर्गत आने वाले गांव अजीतवाल के ड्रग हॉटस्पॉट इलाकों में घेराबंदी कर तलाशी ली गई। पुलिस ने 15 संदिग्ध व्यक्तियों के घरों और ठिकानों की तलाशी ली और कई संदिग्ध वाहनों की भी जांच की। डीएसपी अनवर अली ने कहा कि मोगा जिला को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि नशा तस्करी या किसी भी गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी तुरंत मोगा पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 96568-96568 या सेफ पंजाब हेल्पलाइन नंबर 97791-00200 पर दें। उन्होंने आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें