पंजाब सरकार की "नशा मुक्त पंजाब" मुहिम के अंतर्गत मोगा के निहाल सिंह वाला पुलिस द्वारा मंगलवार सुबह 6 बजे से 10 बजे तक विशेष CASO ऑपरेशन चलाया गया। यह ऑपरेशन डीएसपी निहाल सिंह वाला अनवर अली की अगुवाई में 100 पुलिसकर्मियों की टीम द्वारा किया गया।इस दौरान निहाल सिंह वाला सबडिवीजन के अंतर्गत आने वाले गांव खोटे, मानुके, घोलिया खुर्द, निहाल सिंह वाला, तख्तूपुरा, रौंता, दिना साहिब, अजितवाल, टुडीके और चूरचाक के ड्रग हॉटस्पॉट क्षेत्रों में घेरा बंदी करके सघन तलाशी अभियान चलाया गया।इस ऑपरेशन में 57 संदिग्ध व्यक्तियों के घरों व ठिकानों की तलाशी ली गई तथा 45 संदिग्ध वाहनों की भी जांच की गई।डीएसपी अनवर अली ने बताया कि पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि नशा तस्करी या किसी भी गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी तुरंत मोगा पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 96568-96568 या सेफ पंजाब हेल्पलाइन नंबर 97791-00200 पर दें। उन्होंने आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।