फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा पुलिस ने 260 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े दो तस्कर

मोगा सिटी 1 पुलिस ने दो नशा तस्करों को 260 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सिटी 1 पुलिस पार्टी वीरवार को एमपी बस्ती लंडेके के पास गश्त कर रहे थे, तब दो युवक संदिग्ध हालत में दिखे जो पुलिस को देखकर भागने लगे। शक के आधार पर दोनों को काबू किया गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम गगनदीप सिंह उर्फ गगी आश नरेन उर्फ रवी पुत्र निवासी बरनाला बताए। तलाशी के दौरान गगनदीप सिंह की जेब से 260 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार करके थाना सिटी एक में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके आज शुक्रवार को माननीय अदालत में पेश पुलिस रिमांड लेकर आगे की जांच की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह हेरोइन कहां से लाई गई और कहां सप्लाई की जानी थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें