पंजाब सरकार ने बाढ़ प्रभावितों से किया वादा पूरा करते हुए मिशन पुनर्वास के तहत राज्य के लिए 209 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है। इसी क्रम में मोगा जिले के बाढ़ प्रभावित किसानों और परिवारों को 11.40 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि दी जाएगी। विधायक धर्मकोट दविंदरजीत सिंह लाडी ढोस और डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने हलका धर्मकोट के सात गांवों झुग्गियां, दौलेवाल, मेलक कंगा, कम्बो कलां, कम्बो खुर्द, बग्गे और ढोलेवाला खुर्द के बाढ़ प्रभावित परिवारों को मंजूरी पत्र वितरित कर राहत राशि वितरण की शुरुआत की।