मोगा शहर के वार्ड नंबर-16 के बहोना चौक के अंतर्गत पड़ते हरगोबिंद नगर में सेम नाला टूटने की वजह से लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया था। हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने नगर निगम व प्रशासन के अधिकारियों के साथ लोगों का हालचाल जाना और प्रभावित परिवारों को राशन किटें वितरित की। विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि जिन लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा है, उनकी गिरदावरी करने के लिए पटवारियों को निर्देश दिए गए हैं और जल्द ही इन परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।