जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह होशियारपुर के पुलिस लाइन में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने तिरंगा फहराया। मंत्री ने कहा कि हम जो आजादी दिवस मना रहे है यह हमारे वीर सपूतों के द्वारा दिए गए बलिदानों के कारण ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में पंजाब के वीरों ने बढ़-चाड का योगदान दिया और सब से ज्यादा बलिदान दिए।