खडूर साहिब विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा फतेहाबाद स्थित बिजलीघर में मंगलवार रात हुई एक सनसनीखेज घटना से इलाके में दहशत फैल गई। पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के एसडीओ सतनाम सिंह पर ड्यूटी के दौरान कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने कथित रूप से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले सरकारी अस्पताल सरहाली कलां ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अमृतसर के एक उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया।